गणतंत्र दिवस हिंसा: एफआईआर के खिलाफ थरूर, सरदेसाई सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई भ्रामक ट्वीट करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। पत्रकार मृणाल पांडे, जफर आगा, परेश नाथ और अनंत नाथ ने …

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई भ्रामक ट्वीट करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। पत्रकार मृणाल पांडे, जफर आगा, परेश नाथ और अनंत नाथ ने इन प्राथमिकियों के खिलाफ मंगलवार शाम को उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।

दिल्ली पुलिस ने 30 जनवरी को थरूर, सरदेसाई, ‘कारवां’ पत्रिका और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इससे पहले थरूर और छह पत्रकारों पर नोएडा पुलिस ने दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को लेकर तथा अन्य आरोपों के साथ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने भी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरन हिंसा पर भ्रामक ट्वीट करने के आरोप में थरूर एवं छह पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में 26 जनवरी को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी, लेकिन कुछ ही देर में दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैल गई। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हुई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).