जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक राज्यसभा में पेश

नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पेश किया। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 20121 पेश किया। यह विधेयक जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश का स्थान लेगा। रेड्डी ने इसके साथ ही जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश के संबंध में एक विवरण सदन …

नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पेश किया। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 20121 पेश किया। यह विधेयक जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश का स्थान लेगा।

रेड्डी ने इसके साथ ही जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश के संबंध में एक विवरण सदन के पटल पर रखा। इसमें स्पष्ट किया गया है कि किन परिस्थितियों में जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश के जरिए तत्काल कानून बनाने की जरूरत पैदा हुयी। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के कैडर से संबंधित है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).