बजट में ईंधन की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, निर्मला सीतारमण का काले झंडे दिखाकर किया विरोध

मुंबई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय बजट 2021-22 और ईंधन की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करते हुए मुंबई के दौरे पर आयीं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उस स्थान के निकट जाने से रोक दिया जहां सीतारमण को जाना था। पुलिस के एक …

मुंबई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय बजट 2021-22 और ईंधन की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करते हुए मुंबई के दौरे पर आयीं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उस स्थान के निकट जाने से रोक दिया जहां सीतारमण को जाना था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही केन्द्रीय मंत्री पिछले सप्ताह पेश केन्द्रीय बजट पर चर्चा के लिए दादर इलाके के योगी सभा गृह पहुंचीं तभी कांग्रेस के लगभग 400 से 500 कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी की प्रशंसा में भी नारे लगाए।

अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी तड़के से ही दादर रेलवे स्टेशन के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे। उन्होंने केन्द्रीय बजट और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडरों जैसी आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ रेल किराए में वृद्धि के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुलिस उपायुक्त (जोन-4) विजय पाटिल ने कहा, ”प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

मुंबई महिला कांग्रेस की महासचिव सना कुरेशी ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के चलते आम जनता और गरीब लोग अपना रोजगार खो रहे हैं। उन्होंने कहा, ”अब, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ देंगी। बजट ने आम आदमी को कोई राहत नहीं दी है।” इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि वे केंद्रीय बजट से खुश नहीं हैं, इसलिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को काले झंडे दिखाए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).