कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक लाएंगे कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के कुछ सांसद विवादों में घिरे तीनों नये कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक लाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि पंजाब के कांग्रेस सांसदों के एक समूह की ओर से इसी सत्र में ‘निरसन एवं संशोधन …

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के कुछ सांसद विवादों में घिरे तीनों नये कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक लाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि पंजाब के कांग्रेस सांसदों के एक समूह की ओर से इसी सत्र में ‘निरसन एवं संशोधन विधेयक-2021’ पेश किया जाएगा।

इस गैर सरकारी विधेयक को पेश करने वाले सांसदों में तिवारी, परनीत कौर, जसबीर सिंह गिल और संतोख चौधरी शामिल होंगे। तिवारी ने कहा कि वे दूसरे दलों के उन सांसदों का भी समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे जो किसानों के लिए सहानुभूति रखते हैं और नए कृषि कानूनों को लेकर उनके रुख का समर्थन करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या इसी तरह का गैर सरकारी विधेयक राज्यसभा में भी लाया जाएगा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वे उच्च सदन के अपने साथियों से ऐसा करने का आग्रह करेंगे। उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली के निकट दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में अमल में आए थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).