कृषि कानूनों को लेकर राहुल की हुंकार, कहा- मोदी कर रहे किसानों के घर में डाका डालने का काम

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह देश की चालीस प्रतिशत जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं। राहुल गांधी राजस्थान के अपने दौरे के दूसरे दिन अजमेर के …

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह देश की चालीस प्रतिशत जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं। राहुल गांधी राजस्थान के अपने दौरे के दूसरे दिन अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा, ”हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है। 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है। कृषि का व्यापार हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों का व्यापार है। इसमें किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर सब भागीदार हैं।”

राहुल गांधी ने मोदी द्वारा किसानों से बातचीत करने के बयान पर कहा कि मोदी पहले तीनों कृषि कानून वापस लें तभी किसान उनसे बात करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी आप किसानों के घर में डाका डालने का काम कर रहे हैं और दूसरी ओर बातचीत करने का न्यौता भी दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ”लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि यह पूरा का पूरा व्यापार उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए। इन कृषि कानूनों का यही लक्ष्य है। मोदी चाहते हैं कि जो आपका है जो 40 प्रतिश हिंदुस्तान का है वह सिर्फ दो लोगों के हाथ में चला जाएगा।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ”लेकिन किसान कह रहा है कि हम मर जाएंगे लेकिन हम ये नहीं होने देंगे, कभी नहीं होने देंगे।”

ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”यह मत सोचिए कि सिर्फ किसान बोल रहा है। किसान के पीछे मजदूर है, मजदूर के साथ छोटा व्यापारी खड़ा है। अगर ये कानून लागू हो गए तो इसका नकसाान सिर्फ किसानों को नहीं होगा। सबके सब बेरोजगार हो जाएंगे।”

राहुल गांधी ने कहा, ”अब मैं कह रहा हूं कि इन तीन कानूनों से हिंदुस्तान के सबसे बड़े व्यापार को हिंदुस्तान की 40 प्रतिशत जनता से छीनने का काम किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमात बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).