रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, कहा- भीड़ रोकने के लिए उठाया कदम

नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी अस्थाई है और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भीड़-भाड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हाल ही में कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए तक बढ़ाई गई …

नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी अस्थाई है और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भीड़-भाड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हाल ही में कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए तक बढ़ाई गई है। रेलवे ने कहा कि कम दूरी वाली यात्रा के टिकट के दामों में बढ़ोतरी का भी मकसद महामारी के दौरान लोगों को गैर जरूरी यात्रा करने से रोकना है।

रेलवे ने कहा, ” कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी अस्थाई कदम है और इसका मकसद भीड़-भाड़ के जरिए संक्रमण को फैलने से रोकना है। ऐसा केवल कुछ स्टेशनों में किया गया है जहां ज्यादा भीड़-भाड़ हो रही थी।” रेलवे ने कहा कि मुंबई डिविजन के 78 में से केवल सात स्टेशनों में दाम बढ़ाए गए हैं। उसने कहा कि स्टेशन पर भीड़-भाड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने की शक्ति प्रमंडल रेलवे प्रबंधकों के पास 2015 से है। रेलवे ने कहा कि इसमें कोई नयी बात नहीं है और यह प्रक्रिया कई वर्षों से है लेकिन इसका इस्तेमाल कभी कभी ही किया जाता है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).