कोविड-19: आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के बिना इन राज्यों के लोगों का महाराष्ट्र में नहीं होगा प्रवेश

मुंबई। कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे महाराष्ट्र ने अन्य स्थानों से ‘कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद’ रोकने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा पांच राज्यों को संवेदनशील घोषित किया है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में …

मुंबई। कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे महाराष्ट्र ने अन्य स्थानों से ‘कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद’ रोकने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा पांच राज्यों को संवेदनशील घोषित किया है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में केरल, गोवा, गुजरात, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, राजस्थान और उत्तराखंड को रविवार को संवेदनशील स्थान घोषित किया गया ।

आदेश के अनुसार, इन स्थानों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने से पहले 48 घंटे के भीतर कराई गई आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी, जिनमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो। बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की रोकथाम और ‘अन्य स्थानों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद को रोकने’ के लिए यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के एक दिन के भीतर अब तक से सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए। संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 68,631 नए मामले सामने आए और 503 मरीजों की मौत हो गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).