आंध्र प्रदेश तथा दिल्ली ने भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा मांगी: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोविड रोगियों की जान बचाने के लिए भारतीय रेलवे से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश …

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोविड रोगियों की जान बचाने के लिए भारतीय रेलवे से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद आंध्र प्रदेश तथा दिल्ली ने भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा मांगी है।

शर्मा ने कहा कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन होती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। उन्होंने कहा, ”हमें बिलकुल अभी दिल्ली सरकार से आग्रह मिला है और हम अभी इसके आवागमन की योजना बना रहे हैं। हमें राउरकेला से ऑक्सीजन मिलने की संभावना है। हमने दिल्ली सरकार से अपने ट्रक तैयार रखने को कहा है, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हमारे वैगन, रैंप तैयार हैं।”

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, ”आंध्र प्रदेश ने ओडिशा के अंगुल से ऑक्सीजन लाने को कहा है।” शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन शनिवार को लखनऊ पहुंचेगी और प्राणवायु लेकर महाराष्ट्र जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ शुक्रवार रात नागपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 93,000 रेलवे लाभार्थी कोविड-19 से प्रभावित हैं, और 72 रेलवे अस्पताल तथा पांच हजार बिस्तर उनकी देखभाल के लिए समर्पित हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).