ऑक्सीजन की आपूर्ति को एक्शन में गृह मंत्रालय, सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक टैंक मंगाए जा रहे

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की गंभीर स्थिति के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए चार क्रायोजेनिक (कम तापमान बनाए रखने में सक्षम) टैंकर सिंगापुर से विमान से मंगाए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि चार खाली टैंकों को भारतीय वायुसेना के एक मालवाहक विमान से …

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की गंभीर स्थिति के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए चार क्रायोजेनिक (कम तापमान बनाए रखने में सक्षम) टैंकर सिंगापुर से विमान से मंगाए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि चार खाली टैंकों को भारतीय वायुसेना के एक मालवाहक विमान से लाया जा रहा है। वायुसेना के सी-17 विमान ने दिल्ली के बाहरी इलाके में हिंडन हवाईअड्डे से शनिवार सुबह सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि टैंकों को लादने के बाद विमान आज शाम पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर उतरेगा। शुक्रवार को, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि वह सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन टैंकरों के आयात के लिए बातचीत कर रहा है। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश में कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा करने के बाद उठाया गया।

आईटीसी ऑक्सीजन परिवहन के लिए क्रायोजेनिक कंटेनर आयात करेगा, लिंडे इंडिया से किया गठजोड़
आईटीसी समूह ने शनिवार को कहा कि उसने लिंडे इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनर का आयात किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह वितरण के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंटेनर को हवाई जहाज से मंगा रही है, जबकि भद्राचलम में उसकी पेपरबोर्ड इकाई ने आसपास के क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”आईटीसी लिमिटेड ने लिंडे इंडिया लिमिटेड के साथ एशियाई देशों से 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों को हवाई जहाज से मंगाने के लिए समझौता किया है, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 20 टन है और इनका इस्तेमाल देश भर में मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए किया जाएगा।” कंपनी ने बताया कि इस पहल का मकसद मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन में अड़चनों को कम करना और सरकार के प्रयासों को समर्थन देना है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में कई अस्पतालों को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कंपनी वितरण के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स भी मंगवा रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).