शोपियां: मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य ने समर्पण कर दिया। तीनों अल-बद्र आतंकवादी समूह में नये भर्ती हुए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल …

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य ने समर्पण कर दिया। तीनों अल-बद्र आतंकवादी समूह में नये भर्ती हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बुधवार की शाम शोपियां से करीब 10 किलोमीटर दूर कनिगाम में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान गांव से लगी सभी सड़कों को सील कर दिया गया। आज सुबह सुरक्षा बल के जवान गांव में लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले भी फेंके।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की अपील पर आतंकवादी तौसीफ अहमद ने मुठभेड़ के दौरान समर्पण कर दिया। आतंकवादियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी अन्य को समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे इसे अनसुना कर लगातार गोलीबारी करते रहे। सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया और मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).