हिमाचल प्रदेश: बेकाबू कोरोना को काबू में करने की कवायद जारी, 26 मई तक बढ़ा कर्फ्यू

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिये कर्फ्यू को 26 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह 17 मई तक लागू था। शनिवार को प्रदेश सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों …

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिये कर्फ्यू को 26 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह 17 मई तक लागू था। शनिवार को प्रदेश सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 26 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को लागू रखने का निर्णय लिया है। वहीं आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सिर्फ तीन घंटे ही खुली रहेंगी। यह जानकारी प्रदेश के शहरी विकास एवं कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में दो दिनों तक हार्डवेयर की दुकानों को खोली जायेंगी। अब मंगलवार और शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान भवन निर्माण संबंधी कार्यों के लिए दुकानें खुली रखने का फैसला किया है। जनता से आग्रह किया गया है कि शादी समारोह कोरोना संक्रमण पर काबू पाये जाने तक स्थगित किया जाये। यदि फिर भी शादी समारोह होते हैं तो मात्र 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी, बैंड बाजा और बैंक्विट हॉल बंद रहेगा। जो नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए वन विभाग मुफ्त में लकड़ी प्रदान करेगा। भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए अत्तिरिक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। सभी मेडिकल कालेज, जोनल अस्पतालों, क्षेत्रिय अस्पतालों और अन्य अस्पतालों को डेड बॉडी वैन खरीदने को मंजूरी दे दी है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मरीजों को उचित उपचार के लिए 219 पदों को भरने और प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों को 128 सीटी स्कैन और करीब 20 करोड़ की लागत से एमआरआई 1.5 टेस्ला मशीन चंबा मेडिकल कालेज के लिए खरीदने का भी मंजूरी दी गई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).