राहुल गांधी कोरोना के हर मोर्चे पर राजनीति कर रहे: संबित पात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी कोरोना के हर मोर्चे पर …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी कोरोना के हर मोर्चे पर राजनीति कर रहे हैं।

वह कब तक आभासी संवाददाता सम्मेलन करते रहेंगे, वह राज्यों में क्यों नहीं जाते।” उन्होंने आरोप लगाया कि वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी कांग्रेस शासित राज्यों में हुई है। संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई। दूसरी लहर का सबसे बड़ा असर कांग्रेस शासित राज्यों में पड़ा।

दूसरी लहर में सर्वाधिक मृत्यु के कांग्रेस शासित राज्यों में हुई। जिन राज्यों में वैक्सीन को लेकर हाहाकार मचा वह सब कांग्रेस शासित हैं और जिन राज्यों ने वैक्सीन से इनकार किया वह भी कांग्रेस शासित राज्य हैं। इसके अलावा कोरोना के सर्वाधिक पॉजिटिव रेट भी कांग्रेस शासित राज्यों में रहा।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने टीकाकरण को लेकर विकेन्द्रीकृत व्यवस्था मांगी थी वह भी कांग्रेस शासित राज्य हैं। बाद में इससे पलटते हुए कांग्रेस शासित राज्यों ने टीके की केंद्रीकृत व्यवस्था की मांग की। महावैक्सिनेशन के दिन जिन राज्यों में सर्वाधिक टीकाकरण हुआ उन्होंने श्रृंखलावद्ध रहते हुए अनुशासन का पालन किया जबकि ऐसा कांग्रेस शासित राज्यों में न्यूनतम देखा गया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पहले राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर टीकाकरण का जायजा लें। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि पंजाब में हुए वैक्सीन घोटाले पर वह चुप क्यों हैं? संबित पात्रा ने आगे कहा कि जब भी भारत में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा प्रदर्शन करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेस को उससे परेशानी होती है और श्री गांधी पूरे विषय पर एक प्रश्नचिह्न लगाने का काम करते हैं।

कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर राहुल गांधी ने आज संवाददाता सम्मेलन करके तीसरी लहर से निपटने के लिए एक श्वेत पत्र जारी किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).