बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर बोले मोदी- ‘वंदे मातरम भारतीयों को…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की। मोदी ने ट्वीट किया, ”ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की।

मोदी ने ट्वीट किया, ”ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की। उनके द्वारा रचित वंदे मातरम हमें विनम्रता के साथ भारत की सेवा करने तथा हमारे साथी भारतीयों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करता है।”

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय 19वीं शताब्दी के प्रकांड विद्वान, कवि और उपन्यासकार थे। उन्होंने राष्ट्रगीत ”वंदे मातरम” की रचना की थी, जिसे बाद में आनंद मठ नामक उपन्यास में शामिल किया गया था। उनका जन्म 26 जून, 1838 को बंगाल के 24 परगना जिले के कांठल पाड़ा नामक गांव में एक संपन्न परिवार में हुआ था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).