कोविड-19: असम में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य अधूरा, जाने क्या है पूरी बात

गुवाहाटी। असम में कोविड-19 टीकों की भारी कमी के कारण प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पिछले दस दिन में केवल 16.63 लाख लोगों का टीकाकरण कर सकी है जो मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के 30 लाख लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य से लगभग 45 फीसदी कम है। स्वास्थ्य विभाग के एक …

गुवाहाटी। असम में कोविड-19 टीकों की भारी कमी के कारण प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पिछले दस दिन में केवल 16.63 लाख लोगों का टीकाकरण कर सकी है जो मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के 30 लाख लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य से लगभग 45 फीसदी कम है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 21 से 30 जून के बीच कुल 16,63,405 लोगों का टीकाकरण किया गया । सरमा ने 19 जून को जिलों के सभी हितधारकों के साथ बैठक के दौरान इस अवधि में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था जबकि वर्तमान आंकड़ा इस लक्ष्य से बहुत पीछे है।

आंकड़ों के अनुसार सरकार तीन लाख लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को दो दिन ही पूरा कर सकी । प्रदेश में 21 जून को 3,30,667 लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 23 जून को 3,60,315 लोगों का टीकाकरण किया गया । बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस अवधि में एक दिन दो लाख से अधिक लोगों का, चार दिन एक लाख से अधिक लोगों का और तीन दिन एक लाख से भी कम लोगों का टीकाकरण किया जा सका।

एनएचएम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग 30 जून को प्रदेश में केवल 14551 खुराक ही दे सका, जो अब तक की सबसे कम संख्या है। संपर्क करने पर एनएचएम के निदेशक लक्ष्मण एस ने बताया कि इस अभियान के दौरान टीकों की आपूर्ति कम हुई और यही वजह है कि कम टीकाकरण हुआ।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).