कर्नाटक के मनोनीत राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिया राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा

नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नव नियुक्त थावरचंद गहलोत ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि गहलोत ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंटकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। उपराष्ट्रपति सचिवालय के ट्वीट के अनुसार, ”कर्नाटक …

नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नव नियुक्त थावरचंद गहलोत ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि गहलोत ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंटकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के ट्वीट के अनुसार, ”कर्नाटक के नव नियुक्त राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से भेंट कर, उन्हें राज्य सभा की सदस्यता से अपना त्याग पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि सभापति ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे उच्च सदन के नेता भी थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).