बाढ़ से 134 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, कर्नाटक ने केन्द्र से मांगा राहत कोष

बेंगलरु। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने रविवार को कहा कि राज्य भर में विशेष रूप से कृष्णा बेसिन क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान के विस्तृत आंकलन के बाद केंद्र से मौद्रिक राहत सहायता की मांग की है। अशोक ने कहा कि सरकार पहले ही संबंधित उपायुक्तों को उत्तर कन्नड़, बेलगावी और तटीय …

बेंगलरु। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने रविवार को कहा कि राज्य भर में विशेष रूप से कृष्णा बेसिन क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान के विस्तृत आंकलन के बाद केंद्र से मौद्रिक राहत सहायता की मांग की है। अशोक ने कहा कि सरकार पहले ही संबंधित उपायुक्तों को उत्तर कन्नड़, बेलगावी और तटीय जिलों में बारिश के प्रकोप के कारण फसलों के नुकसान और संपत्तियों के नुकसान का आंकलन करने का निर्देश दे चुकी है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि सात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और 15 राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बचाव कार्य में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कम से कम 73 राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 16 स्था नों पर भूस्खलन हुआ है।

इसके अलावा 134 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बारिश एवं बाढ़ प्रभावित के लिए एक महीने के भीतर आवश्यक उपाय करने का भी आश्वासन दिया और कहा कि राज्य में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। राज्य में प्राकृतिक आपदा के संकट से कुल 153 लोगों को बचाया गया है और 31,360 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, 9 लोगों की मौत हो गई तथा तीन गायब हो गए हैं। इसके अलावा 24417 लोगों को देखभाल केन्द्रों में स्थानांतरित किया गया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी बेलगावी में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).