नौ बार के स्थगन के बाद भी नहीं बनीं बात, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामला, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज पूरे दिन बाधित रही और नौ बार के स्थगन के बाद अंतत: कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। कम से कम हाल के कुछ वर्षों में एक ही दिन में सदन …

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामला, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज पूरे दिन बाधित रही और नौ बार के स्थगन के बाद अंतत: कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। कम से कम हाल के कुछ वर्षों में एक ही दिन में सदन की कार्यवाही इतनी बार स्थगित नहीं हुई थी।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, आम आदमी पार्टी, शिरोमणी अकाली दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी दल पेगासस जासूसी, किसानों और पिछले साल संसद से पारित कृषि कानूनों तथा महंगाई को लेकर मानसून सत्र के पहले दिन से ही सदन में हंगामा कर रहे हैं।

नौ बार के स्थगन के बाद शाम 4.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य एक बार फिर हंगामा करने लगे। वे अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुये, हाथों में तख्तियां लिये अध्यक्ष के आसान के समीप आ गये। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने शोर-शराबे के बीच ही जनता दल यूनाइटेड की कविता सिंह और तेलुगुदेशम् पार्टी के जयदेव गल्ला को नियम 377 के तहत उनकी बात रखने का मौका दिया।

अग्रवाल ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से उनकी सीटों पर वापस जाने की अपील की और कहा कि वे दूसरे सदस्यों को उनकी बात कहने दें। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी अपील का जब कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण अब तक एक दिन भी सदन में सही से कामकाज नहीं हो सका है। जो थोड़ा-बहुत कामकाज हुआ भी है तो वह भी शोर-शराबे के बीच। इस सत्र में लोकसभा ने अब तक दो विधेयक पारित किये हैं, लेकिन चर्चा किसी पर नहीं हो सकी। अब तक छह बैठकों में से एक भी दिन प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका है और न ही किसी मुद्दे पर चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें-

अश्लील फिल्मों के निर्माण मामले में राज कुंद्रा की बढीं मुश्किलें, 14 दिनों की जेल कस्टडी में भेजा गया

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).