दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने BJP विधायक को सदन की कार्यवाही से किया निलंबित, मार्शल ने बाहर निकाला

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) …

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों विजेंद्र गुप्ता और अनिल बाजपेयी को उनके निर्देशों की अवज्ञा करने और सदन का कामकाज न चलने देने के लिए मार्शलों के जरिए बाहर भेज दिया। गोयल ने केंद्र द्वारा सदन की समितियों को उनकी शक्तियों से वंचित रखने पर ”गहरा दुख” और आक्रोश जताया।

उन्होंने आदेश दिया कि सदन के कामकाज के दौरान प्रश्नकाल दो घंटे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ आप विधायकों को बोलने के लिए 160 मिनट का वक्त मिलेगा जबकि भाजपा विधायकों को 20 मिनट का वक्त दिया जाएगा।

वह सदन की समिति को उनकी शक्तियों से वंचित रखने का विरोध न करने के लिए भाजपा विधायकों पर बरसे और कहा, ”मैं विपक्षी विधायकों को सदन के नियमों के अनुसार बोलने के लिए 20 मिनट से अतिरिक्त एक सेकेंड भी नहीं दूंगा।” विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान उनकी बात सुने जाने की मांग की।

वे अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सत्तारूढ़ आप के कुछ विधायक भी आसन के समीप आ गए। अध्यक्ष ने सदस्यों को अपनी-अपनी सीट पर वापस जाने और सदन का कामकाज चलने देने को कहा लेकिन भाजपा विधायक नहीं माने।

इसके बाद अध्यक्ष ने मार्शलों को गुप्ता तथा बाजपेयी को सदन से बाहर ले जाने को कहा। इस बीच, भाजपा विधायक शर्मा ने कुछ आप विधायकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजक टिप्पणियां की और उन्हें ”अपनी हद में रहने” को कहा।

इस पर गोयल ने शर्मा को माफी मांगने के लिए कहा। भाजपा विधायक के इनकार करने पर अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार के लिए उन्हें सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के आठ विधायक और सत्तारूढ़ आप के 62 विधायक हैं।

बृहस्पतिवार के लिए सदन के कामकाज की सूची के अनुसार, आप के विधायक संजीव झा ”उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त की नियुक्ति” पर संक्षित चर्चा शुरू करेंगे। आप विधायक भावना गौड़ दिवंगत पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगी।

यह भी पढ़े-

बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों में रह रहे हजारों लोग बाढ़ से बेघर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).