दिल्ली। दिवाली की खुशियों और रोशनी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहार से ठीक एक दिन पहले शनिवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 (बेहद खराब) दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 382 था। वहीं, शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 382 दर्ज किया गया था। आशंका है कि आने वाले समय में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
18 निगरानी केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में 59
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है। शहर के 59 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 18 ने शनिवार सुबह एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को एक्यूआई के 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। शहर के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
जानिए किस स्तर पर कितना खतरनाक है AQI
शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री और शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।
तापमान में आई मामूली गिरावट, आसमान रहेगा साफ
प्रदूषण के बीच दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री और शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। ऐसे में दिवाली से पहले राजधानी की हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है।
ये भी पढ़ें :
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की विरासत को किया गया ध्वस्त? अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, जानिए क्या बोला परिवार