ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जलवायु शिखर सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित

लंदन/नई दिल्ली। ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले महीने प्रस्तावित जलवायु शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है। ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। आगामी 12 दिसम्बर को प्रस्तावित क्लाइमेट एम्बिशन समिट उन नेताओं को एक मंच उपलब्ध करायेगा जो राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदानों और नई घोषणाओं के साथ …

लंदन/नई दिल्ली। ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले महीने प्रस्तावित जलवायु शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है। ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। आगामी 12 दिसम्बर को प्रस्तावित क्लाइमेट एम्बिशन समिट उन नेताओं को एक मंच उपलब्ध करायेगा जो राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदानों और नई घोषणाओं के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।

ब्रिटिश उच्चायोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिसम्बर में होने वाले जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण दिया गया। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन इसी महीने आयोजित होने वाला था। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण, इस कार्यक्रम को टाल दिया गया था।

बैठक के बाद बार्टन ने कहा कि मेरे दिल में भारत का एक विशेष स्थान है और मैं जानता हूं कि दोनों देशों के बीच संबंध बनाने के महत्व को मैंने सबसे पहले समझा। इस वर्ष अगस्त तक भारत में औपचारिक रूप से ब्रिटेन के उच्चा युक्त रहे बार्टन ने कहा कि श्रृंगला और मैं इस बात पर सहमत हुए कि ब्रिटेन-भारत की मजबूत साझेदारी दुनिया की बेहतरी के लिए एक ताकत होगी।

अगले लगभग एक दशक में बड़ी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जैसे कि जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सुरक्षा। ब्रिटेन की राजनयिक और विकास सेवा के प्रमुख के रूप में अपना नया पद संभालने के बाद से यह किसी भी देश के साथ बार्टन की पहली उच्च स्तरीय बैठक थी। ब्रिटेन और भारत अपनी साझा महत्वाकांक्षाओं पर कैसे काम करेंगे।

भविष्य की प्राथमिकताओं में बढ़ते व्यापार, जलवायु परिवर्तन से निपटने, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और रक्षा शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन और भारत ने उभरते वैश्विक सुरक्षा खतरों का आकलन समेत चुनौतियों और अवसरों की अगली पीढ़ी पर विचार साझा किए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).