आज का राशिफल | 18 जनवरी, 2021

मेष राशि आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। किंतु इच्छानुसार परिणाम न मिलने से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। लोग आपका खुला विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभिन्नता होगी। आज आपको यात्राओं से बचना चाहिए। सिरदर्द हो सकता है। वृष राशि समाज की भलाई वाले कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आईटी …

मेष राशि

आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। किंतु इच्छानुसार परिणाम न मिलने से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। लोग आपका खुला विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभिन्नता होगी। आज आपको यात्राओं से बचना चाहिए। सिरदर्द हो सकता है।

वृष राशि

समाज की भलाई वाले कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे खासे प्रसन्न रहेंगे। लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि

व्यापार में काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। शोध कार्यों में विद्यार्थी काफी रुचि लेंगे। ऑफिस के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क राशि

आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बॉस से झगड़ा हो सकता है। दिखावे से आपको बचना चाहिये। घर में बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। उनका स्वागत करें।

सिंह राशि

विद्यार्थी किसी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। प्रणय जीवन में थोड़ी परेशानी आयेगी। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। व्यर्थ में धन खर्च होगा। धन प्राप्ति में बाधायें आएंगी।

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। व्यापार में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

तुला राशि

मनोनुकूल कार्य होने से उत्साहित रहेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अपने बलबूते कई समस्याओं को निपटा लेंगे। ऑफिस में सहयोगी लोग आपका समर्थन करेंगे। सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपके नए दोस्त बन सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की भावनाओं का ध्यान रखें। आय के नए स्तोत्र बना सकते हैं। धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे।

धनु राशि

अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। गुस्से के कारण मित्र और परिजन आपसे मुख मोड़ सकते हैं। मन अप्रसन्न रहेगा। वाहन में खराबी आ सकती है। बाहर के जंकफूड खाने से आपको बचना चाहिए। पुराने रोगों के कारण परेशानी हो सकती है।

मकर राशि

आज पूरे मनोयोग से काम करेंगे। कानूनी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज पूरा दिन काफी ऊर्जावान रहेंगे।

कुंभ राशि

आपके ऊपर कोई जिम्मेदारी आ सकती है। कब्ज के कारण सिरदर्द हो सकता है। छोटे बच्चों की पढ़ाई में ध्यान दें। ऑफिस में आपके जूनियर्स से विवाद होगा। लव लाइफ में तनाव की सम्भावना है। धन को लेकर समस्या हो सकती है।

मीन राशि

रियल स्टेट से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ललित कला में आप काफी रुचि लेंगे। शारीरिक रूप से काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).