आज का राशिफल। 10 सितंबर, 2023

मेष

आज अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष

आज व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे।

मिथुन

आज ऑफिस में आपको कठिन प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी।

कर्क

आज धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

कन्या

आज ऑफिस में सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं।

तुला

आज पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं,लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। परिवार जनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है।

धनु

आज स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाए रखने के लिए व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। आपको सहकर्मियों पर पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिए।

मकर

आज सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अंत होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। दोपहर के बाद की स्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी।

कुंभ

आज आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कृषि संबंधित उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वो आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

मीन

आज इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).