आज का राशिफल। 13 जुलाई, 2024

मेष

आज आपका कोई विरोधी समस्या दे सकता है। घर पर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बढ़ते खर्च को लेकर आप परेशान रहेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कोप का शिकार हो सकते हैं।

वृष

आज बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आपको मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है। उद्योग धंधे की योजना अमल में आएगी। यदि आपका कोई वाद विवाद लंबे समय से चला रहा था तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। 

मिथुन

आज व्यापार में कठिन परिश्रम के अनुपात में कम लाभ होने से मन खिन्न रहेगा। नौकरी में आपको झूठा आरोप लगने पर महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके लाभ हानि का विचार अवश्य करें। 

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा जोखिम लेने से बचें। व्यापार में कोई ऐसी घटना घट सकती है,जिससे भविष्य में बड़ा लाभ होगा। कोई नवीन दायित्व मिल सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य कर रहे लोगों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह

आज व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नवीन व्यापार अथवा उद्योग धंधे की शुरुआत करने के योग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की अभिलाषा पूरी होने के योग हैं। शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्या

आज आपको व्यवसाय मे फंसा हुआ धन मिलने के पूरी संभावना है। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। राजनीति में आपको उच्च पद मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला

आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे। राजनीति में विरोधियों को पीछे कर आप महत्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है।  

वृश्चिक

आज दिन की शुरुआत व्यर्थ की भागदौड़ के साथ होगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बनते-बनते बाधा आ जाएगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने चरित्र को पवित्र बनाए रखें, अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फस सकते हैं। 

धनु

आज उद्योग धंधे में किसी सरकारी मदद से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। कला, अभिनय की दुनिया में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्य में काम सोच-विचार कर करें। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखे।

मकर

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आप यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यर्थ की चिंता की स्थिति बनी रहेगी। विवेकपूर्ण निर्णय जीवन में बदलाव ला सकता है।

कुंभ

आज व्यापार में कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। यात्रा में वाहन कुछ तनाव दे सकता है। 

मीन

आज कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। खेल, कूद ,प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में प्रयोग उन्नति कारक सिद्ध होंगे।  

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).