आज का राशिफल: धर्म-कर्म में बढ़ेगी रुचि, अविवाहितों के लिए आ सकते हैं शादी के प्रस्ताव; जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष: 
आज धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।
 
वृषभ: 
आज किसी को धन उधार में न दें। नसों में खिंचाव की समस्या रहेगी। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें।
 
मिथुन: 
आज संतान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे। नए विचारों को अपनाने में आप संकोच न करें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।
 
कर्क: 
आज आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे।
 
सिंह: 
आज आध्यात्मिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
 
कन्या:
आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
 
तुला: 
आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पहले की गई मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।
 
वृश्चिक: 
आज आपको कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। आय के साधन बढ़ सकते हैं।
 
धनु: 
आज कोई बड़ा निर्णय लें। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिजन कुछ नाखुश हो सकते हैं।
 
मकर: 
आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आपको परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ: 
आज उच्चाधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। स्किल्स को लेकर आत्मविश्वास में रहेंगे।
 
मीन: 
आज अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं।
 
 
 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.