आज का राशिफल | 15 जनवरी, 2021

मेष राशि आज अपने वैचारिक दायरे से आगे बढ़कर सोचने का प्रयास करेंगे। साझेदारों के साथ बैठकर काफी महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लव रिलेशनशिप को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। वृष राशि आज रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लेनदेन में सावधानी रखनी चाहिये। शाम के समय आपके रुके …

मेष राशि

आज अपने वैचारिक दायरे से आगे बढ़कर सोचने का प्रयास करेंगे। साझेदारों के साथ बैठकर काफी महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लव रिलेशनशिप को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

वृष राशि

आज रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लेनदेन में सावधानी रखनी चाहिये। शाम के समय आपके रुके हुए कुछ काम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा होने की संभावना है। विवादों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन राशि

आज व्यापार में लाभ सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। किडनी संबंधी रोगों से पीड़ित जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती है, जो आपसे छिपी थी।

कर्क राशि

आज जॉब में अधिकारी आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। भावनात्मक रूप से काफी सशक्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो बेहतरीन लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

आज आर्किटेक्ट और रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। लघु उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कोई रुका हुआ काम शुरू करेंगे। एकाग्रतापूर्वक किए गए कार्य सफल होंगे।

कन्या राशि

आज पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जातकों को काफी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। अपनी आदतों में बदलाव करें। प्रेमी जन से झगड़ा होगा।

तुला राशि

आज लवमेट्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। शरीर में थकावट रहेगी। समाजसेवा के प्रयास में अपना नुकसान न कर बैठें। किसी का अपमान न करें। दूसरों की मदद करें।

वृश्चिक राशि

आज किसी मंगल उत्सव में भाग ले सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। डूबा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई अच्छा कार्य शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि

आज पुरानी समस्याओं के कारण आपको पुनः परेशान होना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कठोर वचनों के प्रयोग से बचें। किसी से अनावश्यक बहस न करें। ज्यादा सोचने में समय बर्बाद न करें।

मकर राशि

आज अपनी कल्पनाशक्ति के प्रयोग से नयी योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आज परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परस्पर तालमेल में कमी रहेगी। काम पूरा न होने के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। शत्रुओं से परेशानी होगी।

मीन राशि

आज अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रयोग कर पायेंगे। व्यापारिक साझेदारों की सलाह आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। धन के उधार लेन-देन से बचें।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).