आज का राशिफल (15 नवंबर 2026): रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है, तो कुछ को पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है, तो किसी को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष
आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। कारोबार में बड़ी साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ
आज आर्थिक लेन-देन के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। किसी नई योजना को लेकर मन में उत्साह बना रहेगा। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं।
मिथुन
आज शेयर बाजार या पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि, पारिवारिक मामलों में अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें।
कर्क
आज आपको किसी अच्छे अवसर की जानकारी मिल सकती है। परिवार के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। दिन सकारात्मक गतिविधियों में बीतेगा।
सिंह
आज आपके मन में चल रही शंकाएं दूर हो सकती हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से आप लोगों को आकर्षित करेंगे। आत्मविश्वास के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कन्या
आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और उन्हें पर्याप्त समय देने की जरूरत है। व्यावसायिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। पुराने निवेश से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। हालांकि, अनावश्यक गतिविधियों में समय और धन खर्च होने की आशंका है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और किसी भी अनुचित कार्य से दूरी बनाए रखें।
वृश्चिक
आज अपने स्वभाव में सौम्यता बनाए रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। विदेश में नौकरी के अवसर या प्रस्ताव मिलने के योग हैं। करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल करने का दिन है।
धनु
आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। लंबे समय से फाइनेंस को लेकर चल रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें। संपत्ति में निवेश की योजना बना सकते हैं।