बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने सैन्य अध्ययन की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। सैन्य अध्ययन विभाग के प्रभारी डा. एमपी सिंह ने बताया कि एमए व एमएससी अंतिम वर्ष सैन्य अध्ययन की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से होंगी।
बीए व बीएससी सैन्य अध्ययन तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से और द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 अगस्त को सुबह 11:30 बजे से होंगी। सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत होंगी। बीए व बीएससी के असाइनमेंट विभाग के सूचना पट और महाविद्यालय की वेबसाइट पर 16 अगस्त से उपलब्ध होंगे।