झारखंड के सीएम सोरेन बोले- स्कूलों में अगले छह माह में सभी को बांटे जाएंगे जाति प्रमाण पत्र

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होने के तत्काल बाद स्कूलों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बांट दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं विधायक नीलकंठ सिंह …

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होने के तत्काल बाद स्कूलों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बांट दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान छात्रों को जाति प्रमाण पत्र मिलने में होने वाली कठिनाइयों का मामला उठाए जाने के बाद सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार इसी तरह की समस्याओं के हल के लिए ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम चला रही है, जो उनकी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के साथ पूरा हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पूरा होने के तत्काल बाद उनकी सरकार 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बांट देगी। मुख्यमंत्री ने मुंडा तथा अन्य भाजपा विधायकों की टोकाटाकी के बीच कहा, ”हमारी सरकार पाकिस्तानी या बांग्लादेशी लोगों के लिए काम नहीं करती।

यह आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए काम करती है। अतः आप निश्चिन्त रहें, किसी भी छात्र को जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।” मुंडा ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिक आ रहे हैं और उन्हें जाति प्रमाणपत्र तथा अन्य सरकारी दस्तावेज आसानी से मिल रहे हैं, जबकि वास्तविक नागरिकों को ये प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सोरेन ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने का काम आखिर किसका है?”

इसे भी पढ़ें…

पालघर: रिश्वत लेने के आरोप में दो राजस्व अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को एबीसी ने किया गिरफ्तार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).