UPSSSC PET 2022: उम्मीदवारों को सरकार देगी फ्री सुविधा, यहां जानें पूरी डिटेल

जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार पीईटी परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए बसों और ट्रेनों से यात्रा की सुविधा दे रही है। बता दें UPSSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और …

जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार पीईटी परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए बसों और ट्रेनों से यात्रा की सुविधा दे रही है। बता दें UPSSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को होगा।

ये भी पढ़ें- नोएडा: कॉलेजों में UG प्रथम वर्ष के छात्रों को तीन दिन तक प्रवेश का मौका

यूपीएसएसएसी सचिव अवनीश सक्सेना ने इस संबंध में शुक्रवार को परिवहन निगम और रेलवे को पत्र लिख कर कहा है कि छात्रों के लिए ट्रेनों और बसों में जरूरी इंतजाम किए जाएं। जरूरत के आधार पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं और ट्रेनों में व्यवस्था की जाएं। बता दें इस बार पीईटी परीक्षा में रिकोर्ड तोड़ 37.34 लाख युवाओं ने आवेदन किए हैं। कई अभ्यर्थी ने इस बात को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका सेंटर काफी दूर पड़ा है ऐसे में आने जाने में परेशानी होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को राहत दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब UPSSSC Preliminary Examination Test PET 2022 Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

परीक्षा पैटर्न
बता दें UP PET 2022 परीक्षा 100 अंकों का परीक्षा दो घंटे में ली जाएगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में अभी भी सत्र 2022-23 में प्रवेश का मौका

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).