करेंट अफेयर्स

हाल ही में भारत ने BRICS अध्यक्षता 2026 की औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत BRICS 2026 का आधिकारिक लोगो और समर्पित वेबसाइट लॉन्च की गई है। यह पहल ऐसे समय में की गई है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं और यह भारत की जन-केंद्रित, समावेशी और सहयोगात्मक अध्यक्षता की दृष्टि को दर्शाती है। इसका उद्देश्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है।  

भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और कई प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते रक्षा निर्माण, उन्नत प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों और व्यापार सहयोग जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। इस पहल से दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाया गया है और इसका उद्देश्य आर्थिक विकास, नवाचार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जनवरी 2026 में आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी के पास, NH-544G के बेंगलुरु–कडप्पा–विजयवाड़ा आर्थिक कॉरिडोर के निर्माण के दौरान चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। इसके तहत  NHAI ने 24 घंटों के भीतर 9.63 किलोमीटर लंबी 3-लेन चौड़ी सतत बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने और 10,655 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने का रिकॉर्ड। ये रिकॉर्ड छह-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत विश्व स्तर पर पहली बार बने। इसके अलावा NHAI  57,500 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट की सतत बिछाई। वहीं 3-लेन चौड़ी और 52 किलोमीटर लंबी सतत सड़क निर्माण। इन रिकॉर्डों से उत्कृष्ट समन्वय, मैकेनाइजेशन और चौबीसों घंटे निष्पादन क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

अरुणाचल प्रदेश का नवगठित जिला केयी पन्योर अब भारत का पहला ‘बायो-हैप्पी जिला’ बनने जा रहा है। यह पहल जैव विविधता संरक्षण और मानवीय कल्याण को एकीकृत करने का एक अभिनव प्रयास है, जो सतत विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह परियोजना प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन द्वारा प्रतिपादित “बायोहैप्पीनेस” की अवधारणा को पुनर्जीवित करती है और पारिस्थितिकी, आजीविका तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य के समन्वय से आधारित एक विकास मॉडल को बढ़ावा देती है।

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.