करंट अफेयर्स

    हाल ही में मिजोरम के गवर्नर वी.के. सिंह ने स्वास्थ्य सुधार के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू किया। यह अभियान मृदा स्वास्थ्य में सुधार और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

    हाल ही में पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

    हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष ने नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद के दूसरे संस्करण की संयुक्त अध्यक्षता की। दोनों देशों ने समुद्री गश्ती विमान का उपयोग करते हुए सहयोगात्मक समुद्री क्षेत्र जागरूकता गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जलमग्न क्षेत्र जागरूकता को बढ़ाने के अवसर खोजने पर सहमति व्यक्त की।

    हाल ही में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) तथा जल शक्ति मंत्रालय ने भारत की दीर्घकालिक जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए नवाचार, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु ‘मिशन फॉर एडवांसमेंट इन हाई-इम्पैक्ट एरियाज (MAHA) फॉर वॉटर’ नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मिशन का कुल बजट ₹200 करोड़ निर्धारित किया गया है।

    हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) ने अहमदाबाद में खेले गए IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को पराजित कर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब अपने नाम किया।

    हाल ही में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित वॉयस चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ का शुभारंभ किया।

    हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कनाडा में अब तक के सबसे बड़े भारतीय व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दोनों देशों ने ‘कनाडा-भारत व्यापार और निवेश मंच’ की शुरुआत की।

 

 

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.