Tiger 3: शादी के बाद सलमान खान के साथ दिल्ली में कटरीना शुरू करेंगी शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को राजस्थान में विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस हनीमून ब्रेक पर नहीं जाएंगी। इसकी वजह है कि कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को राजस्थान में विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस हनीमून ब्रेक पर नहीं जाएंगी। इसकी वजह है कि कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की शूटिंग दिल्ली में शुरू करेंगी जिसके चलते वो काफी बिजी हैं और हनीमून ब्रेक पर नहीं जा पाएंगी।

रूस, तुर्की, ऑस्ट्रिया और मुंबई में शूटिंग करने के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही अपकमिंग स्पाई थ्रिलर ‘टाइगर 3’ के आखरी मोड पर हैं। दोनों जनवरी के मिड से 15 दिनों तक नई दिल्ली में फिल्म के एक अहम शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।

इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म से दर्शकों के साथ-साथ निमाताओं को भी बड़ी उम्मीदें हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस लंबे समय बाद सलमान और कटरीना को बड़ें पर्दे पर एक साथ देखने वाले हैं।

बिग बॉस 15: इस हफ्ते घर से बेघर होंगे रितेश, सलमान खान ने राखी के साथ बुरे बर्ताव के लिए लताड़ा

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ‘वीकेंड का वार’ का फैंस को हर हफ्ते इंतजार रहता है। वीकेंड का वार में भाईजान घरवालों की क्लास लगाते हैं। इसके अलावा फैंस यह जानने के लिए भी बेताब है कि इस हफ्ते सलमान खान किस सदस्य को घर से बेघर करते हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: इस हफ्ते घर से बेघर होंगे रितेश, सलमान खान ने राखी के साथ बुरे बर्ताव के लिए लताड़ा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).