Janhit Mein Jaari: नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म का टाइटल ट्रैक Out, जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी मूवी

मुंबई/अमृत विचार। अभिनेत्री नुसरत भरुचा की आने वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म जनहित में जारी का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसको रैपर रफ्तार और नक्काश अजीज ने गाया है। इसके लिरिक्स राज शांडिल्य ने लिखे हैं। ‘जनहित में जारी’ में एक …

मुंबई/अमृत विचार। अभिनेत्री नुसरत भरुचा की आने वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म जनहित में जारी का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसको रैपर रफ्तार और नक्काश अजीज ने गाया है। इसके लिरिक्स राज शांडिल्य ने लिखे हैं।

‘जनहित में जारी’ में एक लड़की के सफर को दिखाया गया है, जो सामाजिक ताने-बाने के बावजूद जीवनयापन के लिए कंडोम बेचकर अपना गुजारा करती है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो महिलाओं की भलाई के लिए काम करती है। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी है।

फिल्म ‘जनहित में जारी’में नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ विजय राज, टिन्नू आनंद, अनुद ढाका सिंह सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। अनुद ढाका सिंह इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू भी कर रहे हैं।जय बसंतू सिंह ने ‘जनहित में जारी’को निर्देशित किया है। यह फिल्म 10 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-Parda Daari Song Out : नुसरत भरूचा स्टारर ‘Janhit Mein Jaari’ का पहला गाना हुआ OUT, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).