भारतीय फुटबॉलर और फिल्म निर्माता की कोविड-19 से मौत

कोझिकोड। कोविड-19 महामारी के कारण पूर्व भारतीय फुटबॉलर और बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनिल सूरी की  मौत हो गई है। भारतीय फुटबॉलर हमजा कोया की मल्लपुरम के अस्पताल में मौत हुई है। उन्होंने भारतीय टीम के साथ साथ संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। कोरोना वायरस के कारण केरल में अब तक 15 लोगों …

कोझिकोड। कोविड-19 महामारी के कारण पूर्व भारतीय फुटबॉलर और बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनिल सूरी की  मौत हो गई है। भारतीय फुटबॉलर हमजा कोया की मल्लपुरम के अस्पताल में मौत हुई है। उन्होंने भारतीय टीम के साथ साथ संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। कोरोना वायरस के कारण केरल में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

61 साल के हमजा मुंबई के विभिन्न क्लबों में खेले थे। वह 21 मई को परिवार के साथ मुंबई से लौट आए थे। उनका बेटा मुंबई में काम करते हैं और वह भी अपने परिवार के साथ लौट आए थे।

हमजा को 26 मई को कोविड-19 लक्षण का पता लगने के बाद मल्लपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। हमजा के परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना से निधन
बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोविड-19 से संक्रमित थे, उनका 77 वर्ष की उम्र में  निधन हो गया।फिल्म फेयर डॉट कॉम के अनुसार, अनिल के निधन के समाचार की पुष्टि उनके भाई राजीव सूरी ने की। उन्होंने बताया कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर फिल्म निर्माता को पहले लीलावती, फिर हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। दोनों चिकित्सा संस्थानों में उन्हें बेड देने से मना किया गया।

वेबसाइट की खबर में यह भी कहा गया है कि अंत में उन्हें एडवांस मल्टीस्पेशलिटी हॉपिटल ले जाया गया। बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अनिल सूरी की बनाई सन् 1978 की फिल्म ‘कर्मयोगी’ उन दिनों हिट हुई थी। इस फिल्म में राज कपूर, जितेंद्र और रेखा ने अभिनय किया था। उनकी बनाई ‘राज तिलक’ भी सिनेमाघरों में खूब चली थी। इसमें सुनील दत्त, राज कुमार, हेमा मालिनी, धर्मेद्र, रीना रॉय, सारिका और कमल हासन ने अभिनय किया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).