श्रुति हासन ने फिल्म में परिवार के साथ काम करने को लेकर विचार किए जाहिर

मुंबई। अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि अगर वह किसी फिल्म में परिवार के सदस्यों के साथ काम करती हैं, तो इससे यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि फिल्म बहुत शानदार बनेगी। श्रुति दिग्गज अभिनेता कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। उनकी बहन अक्षरा भी एक अभिनेत्री हैं। श्रुति का कहना है कि …

मुंबई। अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि अगर वह किसी फिल्म में परिवार के सदस्यों के साथ काम करती हैं, तो इससे यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि फिल्म बहुत शानदार बनेगी।

श्रुति दिग्गज अभिनेता कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। उनकी बहन अक्षरा भी एक अभिनेत्री हैं। श्रुति का कहना है कि उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के बारे में नहीं सोचा है।

श्रुति ने बताया, “मैं आपको बताती हूं कि ऐसा क्यों है.. क्योंकि यह बात ये निर्धारित नहीं करता है कि इससे एक शानदार फिल्म बन जाएगी। एक ही परिवार के सारे सदस्य होने से फिल्म का शानदार होना सुनिश्चित नहीं हो जाता है।” श्रुति को हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘यारा’ में देखा गया था, जिसमें विद्युत जामवाल, विजय वर्मा और अमित साध भी थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).