अनुपम खेर ने अपनी नई किताब ‘‘ योर बेस्ट डे इज टुडे’’ का मुखपृष्ठ जारी किया

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई किताब ‘‘योर बेस्ट डे इज टुडे’’ का मुखपृष्ठ शनिवार को जारी किया। खेर ने शुक्रवार को अपनी न पुस्तक की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया है। खेर ने ट्विटर पर अपनी किताब …

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई किताब ‘‘योर बेस्ट डे इज टुडे’’ का मुखपृष्ठ शनिवार को जारी किया। खेर ने शुक्रवार को अपनी न पुस्तक की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया है।

खेर ने ट्विटर पर अपनी किताब का मुखपृष्ठ साझा किया, जिसमें खेर की तस्वीर है और उनके बगल में किताब का शीर्षक लिखा है। उन्होंने लिखा,‘‘ भाइयों और बहनों, अपनी तीसरी किताब ‘योर बेस्ट डे इज टुडे’ का मुखपृष्ठ पेश कर रहा हूं। उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा।’’

इस पुस्तक में खेर ने लॉकडाउन के दौरान के अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया है, खासतौर पर तब जब उनकी मां दुलारी और भाई राजू खेर को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था। खेर इससे पहले भी दो पुस्तक लिख चुके हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).