राजस्थान की अदालत से राहत के बाद सलमान खान ने प्रशंसकों का किया शुक्रिया अदा

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने हथियार लाइसेंस के संबंध में गलत हलफनामा दाखिल करने के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका जोधपुर अदालत में खारिज हो जाने के बाद प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने ट्वीट किया, ”मेरे सभी प्रशंसकों के लिए…आपके प्यार, समर्थन और फिक्र के लिए शुक्रिया। अपना और अपने परिवार का ख्याल …

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने हथियार लाइसेंस के संबंध में गलत हलफनामा दाखिल करने के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका जोधपुर अदालत में खारिज हो जाने के बाद प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने ट्वीट किया, ”मेरे सभी प्रशंसकों के लिए…आपके प्यार, समर्थन और फिक्र के लिए शुक्रिया। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। आप सभी को बहुत बहुत प्यार।”

यह मामला खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है जिसमें अभिनेता पर लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बावजूद हथियार रखने और उसे शिकार में इस्तेमाल करने का आरोप था। खान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र कछवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्हें आरोप से बरी कर दिया। यह दूसरा मौका है जब खान को बरी किया गया है। इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने फैसले को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।

गौरतलब है कि खान ने 2003 में अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर कहा था कि उनके हथियार का लाइसेंस गुम हो गया है। अभियोजन ने दलील दी थी कि अभिनेता ने झूठा हलफनामा दाखिल किया क्योंकि उनका लाइसेंस गुम नहीं हुआ था, बल्कि नवीनीकरण के लिए जमा किया गया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).