वजन घटाना है तो यूं बनाएं अजवाइन का पानी, मिलेगा फायदा

अजवाइन भारतीय घरों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों में से एक है। अजवाइन के बीज हमारे पराठों और करी में एक अद्भुत स्वाद जोड़ते हैं। क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए भी अजवाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है? जी हां वजन कम करने के लिए आप अजवाइन का …

अजवाइन भारतीय घरों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों में से एक है। अजवाइन के बीज हमारे पराठों और करी में एक अद्भुत स्वाद जोड़ते हैं। क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए भी अजवाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है? जी हां वजन कम करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।

इसके कई और स्वास्थ्य लाभ भी हैं। अजवाइन में थाइमोल नामक एक आवश्यक तेल होता है जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। ये आवश्यक तेल गैस्ट्रिक रस के स्राव में मदद करता है जो पाचन तंत्र में सुधार करता है। अजवाइन शरीर की मेटाबॉलिज्म दर में सुधार करने में भी मदद करता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरहं अजवाइन का पानी बनाकर पी सकते हैं।

ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी

1. सबसे पहले आपको बता दें कि घर पर अजवाइन का पानी बनाना बहुत ही आसान है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए पहले तो एक गिलास पानी उबालें।
2. अब एक तवे पर तोड़ी सी अजवाइन भून लें।
3. जब अजवाइन भून जाए तब इसको पानी में डाल दें और उबलने रख दें।
4. अब जैसे ही इसका रंग बदल जाए, आंच बंद कर दें, छान लें और इसे पी लें।

इसे भी पढ़ें…

Mens Skincare: अगर आप लंबे समय तक दिखना चाहते हैं यंग तो रखें इन बातों का खास ध्यान

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).