Independence Day 2022 : घरों पर तिरंगा फहराकर टीम इंडिया ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। भारत अपनी आज़ादी के 75 साल पूरे कर चुका है। इस खास मौके को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, हर ओर जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर्स ने तिरंगा लहराकर सभी का दिल जीत लिया है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शिखर, हार्दिक पांड्या और …

नई दिल्ली। भारत अपनी आज़ादी के 75 साल पूरे कर चुका है। इस खास मौके को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, हर ओर जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर्स ने तिरंगा लहराकर सभी का दिल जीत लिया है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शिखर, हार्दिक पांड्या और मिताली राज समेत कई खिलाड़ियों ने वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकी मिताली राज ने भी अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारा झंडा हमारा गौरव है। ऊंचा उड़ता तिरंगा एक ऐसा नजारा है जो हर भारतीय के दिल को खुशी से भर देता है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सचिन ने ऐसा किया और साथ ही फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद’।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1558427665576603648?ref_src=twsrc%5Etfw

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंसको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। रोहित शर्मा ने तिरंगा लहराते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी आजादी के जश्न में शामिल हुए हैं। विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ तिरंगा लहराया।

स्टार ऑलराउंडर और आयरलैंड में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। हार्दिक पांड्या यहां ट्रेडिशनल लुक में हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं। रवींद्र जडेजा ने अपनी वाइफ रिवाबा के साथ तस्वीर शेयर की।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि आज का दिन बेहद खास और गौरवान्वित करने वाला है, क्योंकि आज के दिन ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर भारत को आजादी दिलाई थी।

https://twitter.com/SDhawan25/status/1559017063938924549?ref_src=twsrc%5Etfw

वॉर्नर ने भी दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर  ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय फैंस को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘भारत में हमारे सभी परिवार और दोस्तों को हम स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga : तिरंगे के रंग में रंगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा-विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने बदली प्रोफाइल फोटो

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).