क्या सच में पुष्यमित्र शुंग बौद्ध धर्म का शत्रु था?

पुष्यमित्र शुंग सनातन धर्म का अनुयायी था, उसने सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिए अनेक कार्य किए, इसमें कोई सन्देह नहीं। उसके द्वारा किए गए अश्वमेघ यज्ञ इस बात का सबल प्रमाण है कि पुष्यमित्र शुंग सनातन धर्म का एक निष्ठावान अनुयायी था। उधर बौद्ध धर्म की परम्पराओं और साहित्य में पुष्यमित्र शुंग को बौद्ध …

पुष्यमित्र शुंग सनातन धर्म का अनुयायी था, उसने सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिए अनेक कार्य किए, इसमें कोई सन्देह नहीं। उसके द्वारा किए गए अश्वमेघ यज्ञ इस बात का सबल प्रमाण है कि पुष्यमित्र शुंग सनातन धर्म का एक निष्ठावान अनुयायी था।
उधर बौद्ध धर्म की परम्पराओं और साहित्य में पुष्यमित्र शुंग को बौद्ध धर्म का घोर विरोधी बताया गया है। तिब्बती इतिहास लामा तारानाथ तथा बौद्ध ग्रन्थ दिव्यावदान में पुष्यमित्र शुंग को बौद्धों का प्रबल शत्रु कहा गया है। इनके अनुसार पुष्यमित्र ने अनेक स्तूपों को नष्ट कराया और भिक्षुओं की हत्या करा दी।

दिव्यादान में कहा गया है कि पुष्यमित्र ने साकल (स्यालकोट) जाकर घोषणा की – जो व्यक्ति एक श्रमण का सिर काटकार लायेगा उसे मैं सौ दीनारें दूंगा (श्रमण शिरो दास्यति तस्याहं दीनार शत क्षस्यामि)। लामा तारानाथ ने भी लिखा है कि पुष्यमित्र धार्मिक मामलों में बड़ा असहिष्णु था। उसने बौद्धों पर भाँति-भाँति के अत्याचार किए, उनके मठों और संघाराम को जलवा दिया। इन्हीं आधारों पर महामहोपाध्याय यू हर प्रसाद शास्त्री ने यह निष्कर्ष निकाला कि पुष्यमित्र शुंग ने बौद्धों का उत्पीड़न किया। प्रो. एन.एन. घोष ने भी पं. हर प्रसाद शास्त्री के विचारों से सहमति जताई है।

किन्तु अन्य अनेक आधुनिक इतिहासकारों ने पुष्यमित्र पर लगाए आरोपों का खण्डन किया है। उदाहरण के लिए डॉ. हेमचन्द्र राय चौधरी ने तर्कसंगत आधारों पर यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि पुष्यमित्र पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। संक्षेप में डॉ. चौधरी के तर्क इस प्रकार हैं- (1) जिस दिव्यावदान के आधार पर पुष्यमित्र शुंग पर बौद्ध धर्म विरोधी होने का आरोप लगाया गया है, उस ग्रन्थ की प्रामाणिकता सन्देहास्पद है क्योंकि इसी ग्रन्थ में पुष्यमित्र को अशोक का उत्तराधिकारी मौर्य सम्राट् कहा गया है।

(2) पुष्यमित्र ने बौद्ध धर्मावलम्बी मंत्रियों को अपदस्थ नहीं किया। बेटे के दरबार में पंडित कोशिकी का बड़ा सम्मान था। (3) इस बात के साक्ष्य हैं कि लम्बे समय तक विहार, अवध, मालव तथा अन्य प्रान्तों में अनेक बौद्ध मठ थे जहाँ हजारों बौद्ध साधु निवास करते थे। (4) भरहुत के बौद्ध अवशेषों में यद्यपि शुंग काल का उल्लेख है तथापि उनमें यह कहीं भी नहीं कहा गया कि जो पुष्यमित्र पुराणों के अनुसार शुगों में शामिल किया गया है, वह कभी कट्टर ब्राह्मण धर्म का अनुयायी था।

डॉ. हेमचन्द्र चौधरी के अतिरिक्त इस सम्बन्ध में कुछ अन्य तर्क दिए गए हैं, वे संक्षेप में इस प्रकार हैं-
शुगों के शासन-काल में बौद्ध स्तूपों की साज-सम्भाल के लिए अनेक कार्य किए गए। उदाहरण के लिए भरहुत तथा साँची के स्तूपों में वे अंश यथा रेलिंग आदि जो लकड़ी के बने हुए थे उनको पक्के पत्थरों में बदला गया। जहाँ तक कुछ बौद्धों की हत्या का प्रश्न है, इसका कारण उन बौद्ध श्रमणों को राष्ट्र विरोधिनी गतिविधियाँ यवनों के साथ मिलकर राज्य के विरुद्ध कर रहे थे।

जैसा कि ई. बी. हवल में अपनी पुस्तक आर्यन रूल इन इंडिया (Aryan Rule in India) में लिखा है कि पुष्यमित्र शुंग ने बौद्धों का दमन इसलिए किया कि उनके संघ राजनैतिक बलि के केन्द्र बन गए थे, इसलिए नहीं कि वे एक ऐसे धर्म को मानते थे जिसमें वह विश्वास नहीं करता था। इस तर्क का समर्थन डब्ल्यूडब्ल्यू. टार्न के प्रसिद्ध ग्रन्थ द ग्रीक्स बँक्ट्रिया एण्ड इण्डिया में भी मिलता है। टार्न ने भी इस तथ्य का समर्थन किया है कि पश्चिमोत्तर सीमा में बौद्ध यूनानियों की सहायता करते थे। अब पुष्यमित्र शुंग पर बौद्ध धर्म विरोधी था या नहीं आप स्वयं निर्धारित कीजिए।

ये भी पढ़े-

महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक उन्माद के विरुद्ध शुरू किया था आमरण अनशन, जानिए उनके जीवन से जुड़ी बातें

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).