करंट अफेयर्स

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में भारतीय वन एवं लकड़ी प्रमाणन योजना (IFWCS) के तहत देश के पहले PRAMAAN प्रमाण-पत्र प्रदान किए। 

आंध्र प्रदेश वन विकास निगम (APFDC) को 33,000 हेक्टेयर वृक्षारोपण क्षेत्र तथा ओडिशा के बांस किसान गोविंद महापात्र को यह प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। 

PRAMAAN वन, लकड़ी और गैर-काष्ठ वन उत्पादों के सतत एवं सत्यापन योग्य प्रबंधन को प्रमाणित करने वाली IFWCS की राष्ट्रीय प्रमाणन व्यवस्था है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में पूर्वोत्तर भारत की पाक परंपराओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला ‘द एनचांटिंग 8’ का ट्रेलर लॉन्च किया। 

डॉक्यूमेंट्री पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों की स्थानीय पाक परंपराओं, समुदायों, संस्कृति और भौगोलिक विविधता को भोजन के माध्यम से प्रस्तुत करती है। श्रृंखला को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) और पूर्वोत्तर परिषद (NEC) का सहयोग प्राप्त है।

दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने संस्कृति, पर्यटन और अकादमिक सहयोग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन किया। दिल्ली के स्थापित और उभरते कलाकारों को ICCR की ‘होराइजन सीरीज’ और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सवों में भागीदारी के अवसर मिलेंगे।

हाल ही में ग्रेटर नोएडा में चौथा उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो संपन्न हुआ। इसमें 6,500 करोड़ रुपये के 4,400 समझौते और 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार दर्ज हुए।

UPITS-2026 का चौथा संस्करण 25-29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया गया। रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम सहित छह साझेदार देशों ने भाग लिया।

विदेशी खरीदारों ने उत्तर प्रदेश के विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्र और कृषि-खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में विशेष रुचि दिखाई।
 

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.