Microsoft Surface Go 3 में ये स्पेसिफिकेशन्स होंगे खास, 22 सितम्बर को होगा लॉन्च

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 22 सितम्बर 2021 को एक लॉन्च इवेंट होस्ट कर रही है। ऑनलाइन इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट Surface Pro 8 और Surface Go 3 लॉन्च होगा। इसी इवेंट में कंपनी अपने Surface Duo डिवाइस का नया वर्जन का भी खुलासा कर सकती है। पता नहीं कैसे लेकिन बाजार में  Microsoft Surface Go 3 की …

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 22 सितम्बर 2021 को एक लॉन्च इवेंट होस्ट कर रही है। ऑनलाइन इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट Surface Pro 8 और Surface Go 3 लॉन्च होगा। इसी इवेंट में कंपनी अपने Surface Duo डिवाइस का नया वर्जन का भी खुलासा कर सकती है। पता नहीं कैसे लेकिन बाजार में  Microsoft Surface Go 3 की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी हैं। यह लीक WinFuture.de की तरफ से आई है। अब माइक्रोसॉफ्ट के नए डिवाइस की स्क्रीन से लेकर प्रोसेसर और रैम के बारे में जाना जा सकता है।

Microsoft Surface Go 3 specifications नया डिवाइस एक 10.5-इंच के फॉर्म फैक्टर के साथ आएगा। पिछली जेनरेशन के डिवाइस की तरह नए प्रोडक्ट में भी मैग्नीशियम अलोय केसिंग और एक ऑप्शनल कीबोर्ड कवर का ऑप्शन होगा। इस डिवाइस का हाई-एंड मॉडल Intel के Core i3-10100Y प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें क्लॉक स्पीड 1.3 GHz है, जो काम के हिसाब से 3.9 GHz तक जा सकती है। यह मॉडल 8GB रैम के साथ आ सकता है।

Microsoft Surface Go 3 की कई डिटेल 22 सितम्बर 2021 को इवेंट के दौरान ही खुलेगी। लॉन्च इवेंट 8:00AM PT पर शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार यह 8:30PM बजे शुरू होगा। चूंकि यह एक ऑनलाइन इवेंट होगा इसलिए आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर इसे लाइव देख सकते हैं।

यह भी पढ़े-

Gadgets लवर्स के लिए Good News, रियलमी Tab 9 सितंबर होगा लॉन्च

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).