अब बोलकर भी कर सकते हैं पेमेंट, गूगल ने चार नए फीचर्स को किया ऐड

गूगल पे भारत में पेमेंट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले टॉप 3 एप्स में शुमार है। दस रुपये से लेकर कितना बड़ा पेमेंट आसानी से गूगल पे पर किया जा सकता है। गूगल पे एक डिजिटल वॉलेट के तरह काम करता है। भारत में ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते लोकप्रियता से ऑनलाइन पेमेंट एप्स …

गूगल पे भारत में पेमेंट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले टॉप 3 एप्स में शुमार है। दस रुपये से लेकर कितना बड़ा पेमेंट आसानी से गूगल पे पर किया जा सकता है। गूगल पे एक डिजिटल वॉलेट के तरह काम करता है। भारत में ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते लोकप्रियता से ऑनलाइन पेमेंट एप्स में भी बहुत प्रतियोगिता पड़ गई है। अब गूगल पर नहीं खुद को और बेहतर तथा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए 4 नए फीचर्स जोड़े हैं। जिसमें से एक खास फीचर्स ये है कि अब बोलकर भी भुगतान किया जा सकता है।

  • गूगल पे इस फीचर के साथ ग्रामीण तथा भारत के नॉन एलीट क्लब को टारगेट कर रहा है, जो ना ही इंग्लिश बोलते हैं और ना पूरी हिंदी वह हिंग्लिश का प्रयोग करते हैं। हालांकि ये फीचर अगले साल तक आएगा। इसमें जब आप पेमेंट करने जाएंगे तो आपको इस लैंग्वेज के तहत कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस फीचर से गूगल पे ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों को अपने साथ जोड़कर बिजनेस को फैलाना चाहता है। इस फीचर के द्वारा दुकानदार भी अपनी दुकान को गूगल पे पर शोकेस कर सकेंगे तथा गूगल पे के यूजर्स उन्हें गूगल पे से आर्डर कर सकेंगे इसके द्वारा दुकानदार अपनी लेनदेन की हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकेंगे।
  • Google पे, यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान बनाने के लिए स्पीच टू टेक्स्ट फीचर जोड़ा है अगर आपको किसी को पेमेंट करना हो तो आप उस व्यक्ति का अकाउंट नंबर यूपीआई नंबर और दूसरी जानकारी टाइप करते हैं मगर गूगल पर के इस फीचर की मदद से अब आप केवल बोलकर ही साड़ी विवरण को भर सकते हैं।
  •  इस फीचर के साथ गूगल पे से अब ग्रुप पेमेंट कर सकेंगे तथा एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स को एक बार में पेमेंट कर सकेंगे।इसमें आप अपने दोस्तों के बीच खर्च को बांट सकते हैं। मान लीजिए आपको 4 दोस्तों के बीच 200-200 रुपये भेजने हैं। ऐसी स्थिति में आप पेमेंट सेक्शन पर कुल 800 रुपये टाइप करेंगे।
  • इसके बाद आप नेक्स्ट ऑप्शन में उन 4 लोगों के नाम चुनेंगे जिन्हें ये भेजना है। चार नाम चुनने के बाद पिन डालते ही आपके इन चारों कॉन्टेक्ट के पास 200-200 रुपये चले जाएंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ग्रुप फीचर की शुरुआत की थी। यह ऑप्शन उसी में दिखेगा।

यह भी पढ़े-

डाउनलोड स्पीड में Jio 4जी चार्ट में अव्वल, Airtel, Vi ने अक्टूबर में कम किया अंतर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).