23 ऐप हो सकती हैं खतरनाक, PhoneSpy Malware चुरा सकता जरूरी जानकारी, रहें सावधान

एंड्रॉयड फोन यूजर को किसी भी ऐप पर काम करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही से पर्सनल डेटा और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से हैकर्स PhoneSpy Malware की मदद से एंड्रॉयड फोन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि मैलवेयर 23 …

एंड्रॉयड फोन यूजर को किसी भी ऐप पर काम करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही से पर्सनल डेटा और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से हैकर्स PhoneSpy Malware की मदद से एंड्रॉयड फोन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि मैलवेयर 23 ऐप में पाया गया है। फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर इनमें से कोई ऐप नहीं है लेकिन हैकर्स लिंक या किसी और वेबसाइट पर क्लिक कराके इस मैलवेयर को आपके फोन तक पहुंचा सकते हैं।

आपके पसर्नल डिटेल पर ऐसे रखता है नज़र
मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी के अनुसार मैलवेयर कुछ ऐप्स के जरिए आपके फोन में घुस जाता है। गूगल की सिक्योरटी के कारण मैलवेयर प्ले स्टोर पर नहीं है लेकिन हैकर्स  मैलवेयर अलग-अलग वेसाइट के जरिए या फिर मैसेज लिंक के जरिए फोन में दाखिल कर देते हैं। मैलवेयर फोन में घुसने के बाद यह फोन के मेन मैन्यू में पहुंचकर सारी गतिविधियों और आपके डेटा पर नजर रखता है। इसके बाद डेटा चोरी का खेल शुरू होता है।

वीडियो-ऑडियो भी कर सकता है रिकॉर्ड
मैलवेयर से ऐसी जासूसी होती है कि आपको भी पता नहीं लगता है। यह ऐप फोन में छिपकर कैमरे से फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना सकता है। यही नहीं, यह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर लेता है। इसके बाद  पर्सनल या कॉरपोरेट ब्लैकमेलिंग के लिए यूज किया जाता है।

बरतें ये सावधानी
बीच-बीच में चेक करते रहें कि गूगल ने प्ले स्टोर से किन ऐप्स को बैन किया है। इन ऐप के बारे में पता चल जाए तो देखें कि ये ऐप जाने या अनजाने में आपके फोन में भी तो डाउनलोडेड नहीं हैं। इस तरह का कोई ऐप है तो उसे फौरन अनइंस्टॉल कर दें। ऐप अनइंस्टॉल करने के बाद फोन में एक अच्छा एंटी वायरस ऐप डाउनलोड करके रख लें। एंटी वायरस ऐप को एक बार रन करें ताकि आपके फोन में कोई मैलवेयर या वायरस हो तो आपको पता चल सके। अगर वायरस या मैलवेयर मिलता है, तो फोन को रीसेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़े-

व्हाटसऐप: 7 दिनों तक डिलीट कर पाएंगे भेजा गया मैसेज!

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).