Samsung ने बच्चों के लिए लॉन्च किया Tablet, रोज रात सुनाएगा नई कहानी

सैमसंग ने एक नया Tablet, Samsung Galaxy Tab A Kids लॉन्च किया है। ये टैबलेट खास बच्चों के लिए लेगो पार्टनर ब्रांड्स के साथ लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 20 से भी ज्यादा एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट ऐप्स को प्रीलोड किया है। इस टैबलेट को केवल रूस में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत $202 …

सैमसंग ने एक नया Tablet, Samsung Galaxy Tab A Kids लॉन्च किया है। ये टैबलेट खास बच्चों के लिए लेगो पार्टनर ब्रांड्स के साथ लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 20 से भी ज्यादा एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट ऐप्स को प्रीलोड किया है। इस टैबलेट को केवल रूस में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत $202 (लगभग 15,400 रुपये) है।

सैमसंग का यह टैबलेट एक खास फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में एक खास इंटेरफेस है जो Marusia नाम के डिजिटल असिस्टेंट के साथ आता है। ये डिजिटल असिस्टेंट बच्चों को कहानियां और गाने सुनाने और गेम्स खिलाने के लिए प्रोग्रॉम्ड है।

Samsung Galaxy Tab A Kids खास पेरेन्टल कंट्रोल के साथ आता है जो बच्चों की टैब पर एक्सेस को लिमिट कर सकते हैं और इस बात का भी फैसला कर सकते हैं कि उनके बच्चे किस तरह का कंटेन्ट देखेंगे और किस हद तक वो टैब का इस्तेमाल करेंगे। बच्चों का यह टैबलेट एक आकर्षक रंग के कवर के साथ आएगा और साथ ही, इसका केस शॉक-रेजिस्टेंट होगा जिससे अगर ये टैबलेट बच्चों से गिर जाता है, तो ये खराब न हों।

सैमसंग का यह टैबलेट 8.7-इंच की टीएफटी टच-स्क्रीन के साथ आता है जिसमें आपको 1,340 x 800 पिक्सल का रेसोल्यूशन मिलेगा। मीडियाटेक हेलिओ P22T SoC पर काम करने वाला यह टैबलेट 5,100mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है और कंपनी का यह दावा ही कि ये टैबलेट एक बार चार्ज करने पर पूरे एक दिन तक चल सकता है।

इस टैबलेट में आपको 8MP का प्राइमेरी कैमरा मिलेगा जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है और 30fps पर फुल एचडी विडीयोज भी रिकार्ड कर सकता है। इसमें आपको सेल्फी लेने के लिए 2MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

आपको बता दें कि ये एक वाईफाई-ओन्ली टैबलेट है, ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी क ओसउपपोर्ट करता है और 3GB RAM के साथ 32GB के बिल्ट-इन मेमोरी के साथ आता है. इसके इंटर्नल स्टोरेज को एक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़े-

Jio के नए प्रीपेड प्लान ने मचाया धमाल, 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेटा भी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).