गूगल ने रूस के दो मीडिया ऐप्स को प्ले स्टोर से किया गायब, युद्ध की वजह से लिया गया फैसला

रूस की सरकारी मीडिया RT News और Sputnik को गूगल ने भी प्ले स्टोर पर ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले एप्पल ऐप स्टोर, Meta और यूट्यूब पर भी इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में गूगल ने रूसी मीडिया चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। इसकी …

रूस की सरकारी मीडिया RT News और Sputnik को गूगल ने भी प्ले स्टोर पर ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले एप्पल ऐप स्टोर, Meta और यूट्यूब पर भी इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में गूगल ने रूसी मीडिया चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी गूगल ने दी है।

बता दें कि कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर पर RT News और Sputnik से जुड़े मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिए है। इससे पहले यूट्यूब ने इस दोनों मीडिया आउटलेट्स से जुड़े यूट्यूब चैनल्स को बैन किया था। कई टेक कंपनियों ने रूस के सरकारी मीडिया को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया गया है।

गूगल की तरह ही एप्पल ने भी App Store से इन दोनों न्यूज आउटलेट्स के ऐप्स को रिमूव कर दिया है। यूक्रेन को लेकर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में इस न्यूज चैनल्स को बैन किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय तिरंगा बना ढाल, भारतीयों के साथ-साथ पाकिस्तान और तुर्की के छात्रों को भी निकाल रहा बाहर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).