सावधान! इंस्टाग्राम पर इस तरह के लिंक पर किया क्लिक तो आपकी प्राइवेसी से हो सकता है खिलवाड़

इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा यूज होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। इसकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। यह यूथ के बीच ज्यादा लोकप्रिय है।अब इसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने में साइबर क्रिमिनल्स कोइ कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन दिनों इस प्लेटफॉर्म पर एक नया स्कैम चल रहा है। इसके तहत साइबर क्रिमिनल्स लोगों …

इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा यूज होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। इसकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। यह यूथ के बीच ज्यादा लोकप्रिय है।अब इसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने में साइबर क्रिमिनल्स कोइ कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन दिनों इस प्लेटफॉर्म पर एक नया स्कैम चल रहा है। इसके तहत साइबर क्रिमिनल्स लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करके इसका मिसयूज कर रहे हैं।

कब आया ये मामला
इस तरह का सबसे पहला मामला जून 2021 में सामने आया था। बीच में इसके केस कम हो गए थे। लेकिन एक बार फिर इस मामले ने तेजी पकड़ ली है।

ऐसे फंस जाएंगे आप
इस फ्रॉड में हैकर्स पहले आपको एक लिंक भेजते हैं। उस लिंक में आपको एक कैप्शन लिखा मिलेगा जो कि बहुत ही अच्छा होगा। उसे पढ़कर अधिकतर यूजर्स और डिटेल जानने के लिए लिंक पर क्लिक कर उसकी गहराइ में जाने लगते हैं। यहीं से वह हैकर्स के जाल में आप फंस जाएंगे। ठग जो लिंक आपको भेजते हैं, उसका प्रिव्यू देखकर लगता है कि मानो वह इंस्टाग्राम का ही पोस्ट है, लेकिन जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह कुछ और ही सामने आता है। फिर आपसे कहा जाएगा कि आगे डिटेल देखने के लिए लॉगिन करें। आप लॉगिन करते ही अपना एक्सेस हैकर्स को दे देते हैं।

एक्सेस मिलते ही आपको किया जाएगा ब्लैकमेल
एक बार आपके अकाउंट का कंट्रोल मिलते ही हैकर्स यूजर्स को फंसाना शुरू करते हैं। वह उन्हें ब्लैकमेल तक करते हैं। कई बार फोटो और वीडियो का मिसयूज भी कर लिया जाता है। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

WhatsApp यूजर्स के लिए 9 नए फीचर, मैसेज रिएक्‍शन फीचर के साथ ग्रुप एडमिन को मिलेगी Super Power

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).