Apple ने लॉन्च किया iPhone SE 2022, जानें इसकी भारतीय कीमत

नई दिल्ली। एप्पल ने अपने 8 मार्च के ‘पीक परफॉर्मेंस’ इवेंट में 5G सपोर्ट के साथ नया iPhone SE 2022 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह सबसे किफायती नया iPhone है जो 5G को सपोर्ट करता है। साथ ही ये, नया iPhone SE 2022 मॉडल उसी चिपसेट के साथ आता है जो लेटेस्ट iPhone 13 …

नई दिल्ली। एप्पल ने अपने 8 मार्च के ‘पीक परफॉर्मेंस’ इवेंट में 5G सपोर्ट के साथ नया iPhone SE 2022 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह सबसे किफायती नया iPhone है जो 5G को सपोर्ट करता है। साथ ही ये, नया iPhone SE 2022 मॉडल उसी चिपसेट के साथ आता है जो लेटेस्ट iPhone 13 सीरीज स्मार्टफोन में आता है। भारत में, एप्पल iPhone SE 2022 मिडनाइट, स्टारलाइट और लाल रंग में 64GB, 128GB और 256GB मॉडल में उपलब्ध कराया गया है।

जिसकी शुरुआती कीमत 43,900 रुपये होगी। बात करे इसके डिजाइन की तो नया iPhone SE 2022 काफी हद तक मौजूदा iPhone SE की तरह ही दिखता है। हालांकि, एप्पल ने हार्डवेयर स्पेक्स को अपग्रेड किया है और नया मॉडल लेटेस्ट iOS एडिशन के साथ आएगा। एप्पल iPhone SE 2022 11 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और यह भारत में 18 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

जानते हैं इसकी खूबियां
एप्पल iPhone SE 2022 समान आकार के 4.7-इंच डिस्प्ले के साथ आया है और इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम और ग्लास डिज़ाइन दिया गया है। एप्पल का दावा है कि वह आगे और पीछे स्मार्टफोन में सबसे मजबूत ग्लास का इस्तेमाल कर रहा है। जैसा कि उसने iPhone 13 Pro और iPhone 13 के पिछले हिस्से पर किया है।
iPhone SE 2022 को IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस बनाया गया है। इसमें अनलॉकिंग के लिए फेस आईडी फीचर नहीं है जबकि इसमें टच आईडी के साथ होम बटन है।

ये भी पढ़ें-

Women’s Day: गूगल ने एक मिनट के डूडल में महिलाओं को इस तरह से दिया सम्मान

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).