लॉन्च हुआ सबसे सस्ता Infinix Smart 6 स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

अगर आप कम बजट में सस्ता मोबाइल फोन खरीदनी सोच रहें हैं तो हम आपके लिए ऐसा मोबाइल फोन लेकर आएं हैं। कम बजट के साथ ही आकर्षित स्मार्ट फोन फिलहाल में ही Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Smart 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 8 …

अगर आप कम बजट में सस्ता मोबाइल फोन खरीदनी सोच रहें हैं तो हम आपके लिए ऐसा मोबाइल फोन लेकर आएं हैं। कम बजट के साथ ही आकर्षित स्मार्ट फोन फिलहाल में ही Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Smart 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 8 हजार रुपये से कम है। इस हैंडसेट में बड़ा एचडी+ डिस्प्ले और 8MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलती है।

भारत में Infinix Smart 6 के 2GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये है। इस स्मार्टफोन को 6 मई से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शंस- पोलर ब्लैक, हार्ट ऑफ ओशन, लाइट सी ग्रीन और स्टाररी पर्पल में पेश किया गया है।

Infinix Smart 6 में 6.82-इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच और 500nits ब्राइटनेस दी गई है। इस हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर और PowerVR GPU है। इसमें 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह 2GB एक्सटेंडेड रैम फीचर को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे 4GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- चिलचिलाती गर्मी में ले आएंं ये पंखा, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 15 घंटे से ज्यादा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).