ATM कार्ड लेना भूल गए तो ना लें टेंशन, UPI से निकाल सकेंगे पैसा, जानें कैसे?

नई दिल्ली। अगर घर से निकलते वक्त आप अपना ATM कार्ड लेना भूल गए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से कैश निकाल सकेंगे। बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) लगातार पहल कर रहा है। हाल ही में रिजर्व बैंक ने …

नई दिल्ली। अगर घर से निकलते वक्त आप अपना ATM कार्ड लेना भूल गए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से कैश निकाल सकेंगे। बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) लगातार पहल कर रहा है। हाल ही में रिजर्व बैंक ने लोगों को कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा दी, जिसके तहत आप बिना डेबिड कार्ड के भी एटीएम मशीन से कैश निकाल सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कार्डलैस ट्रांजैक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से अपने यूपीआई ऐप( UPI) की मदद से एटीएम से कैश निकाल सकते हैं।

UPI ऐप से पैसे निकालने का तरीका एटीएम ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित , कार्ड क्लोनिंग की समस्या को खत्म करने के लिए रिजर्व बैंक लगातार कदम उटा रहे हैं। इसी तहत लोगों को इसी कड़ी में सभी बैंकों के एटीएम से डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के बिना ही पैसे निकालने की सुविधा शुरू की गई है। नई सर्विस के तहत लोगों को यूपीआई ऐप के मदद से ATM से कैश निकासी की सुविधा मिलती है। अगर आपके फोन में यूपीआई सर्विस है तो आप अपने मोबाइल फोन की मदद से ही कैश निकाल सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में यूपीआई पेमेंट ऐप डाउनलोड करना है और उसे अपने सेविंग अकाउंट से लिंक करना है। फिर आप बिना एटीएम कार्ड के ATM मशीन से कैश निकाल सकेंगे। इसके लिए आपको न तो एटीएम कार्ड लेकर चलने की जरूरत हैं और न ही एटीएम पिन याद रखने की जरूरत।

इसे भी पढ़ें- Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, चार दिन के लिए फ्री डाटा का एलान, इन ग्राहकों को मिलेगा डाटा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).